लुधियाना में आज दूसरे दिन हनुमान कथा:हरियाणा के CM नायब सैनी होंगे नतमस्तक, धीरेंद्र शास्त्री बोले-सनातन को कुछ लोग तोड़ने में लगे

लुधियाना में आज दूसरे दिन हनुमान कथा:हरियाणा के CM नायब सैनी होंगे नतमस्तक, धीरेंद्र शास्त्री बोले-सनातन को कुछ लोग तोड़ने में लगे

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा मैदान में श्री हनुमान जी की कथा सुनाई जा रही है। कथा का आज दूसरा दिन है। कथा में आज हरियाणा की सीएम नायब सैनी पहुंच रहे है। कथा सुनने वाले लोगों की संख्या इतनी अधिक है कि लोगों को पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं मिल रही। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा श्री हनुमान जी की जीवन संबंधी लोगों को ज्ञान दिया जा रहा है। आज दूसरे दिन भी भक्तों ने फूलों की वर्षा कर धीरेंन्द्र शास्त्री का स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैलाश नगर में ठहरे हैं। ट्रैफिक बाधित ना हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट प्लान जारी किया हुआ है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संबधित करते हुए कहा कि आज मुझे 30 मिनट पंडाल में आने में देरी इसलिए लगी कि आज रास्ते में मुझे पागल ही पागल मिले। कल दिन में 12 बजे दिव्य दरबार लगाया जाएगा। कल बाला जी की जो होगी मर्जी तो खुलेगी पर्ची। जो भक्त कल मन में कामना लेकर नारियल लेकर पंडाल में बैठेगे हमें भरोसा है कि बाला जी उसके नाम की पर्ची निकालेंगे। लुधियाना के लोग इतने अच्छे है कि मुझे पहले ही यहां कथा करने आना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए। मैं यहां सनातन को एक करने आया हूं। सनातन एक होगा तो देश मेक होगा। कुछ लोग सनातन को तोड़ना चाहते है लेकिन हम जोड़ना चाहते है। जो मेरे राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *