लखीमपुर-खीरी में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:लकड़ी की फंटी से पीटने और गला दबाने का आरोप, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

लखीमपुर-खीरी में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:लकड़ी की फंटी से पीटने और गला दबाने का आरोप, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां कोतवाली क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर गाँव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ घरेलू विवाद के चलते एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति हरिराम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की शुरुआती जाँच के अनुसार, महिला की गला दबाकर और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना वाले कमरे में रात का बना खाना, कढ़ाई में सब्जी और गूँथा हुआ आटा रखा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में खाना बनाते समय ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गया और पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। तस्वीरें देखिए – शराब के नशे में अक्सर होता था झगड़ा ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी हरिराम और उसकी पत्नी अक्सर शराब पीने के बाद आपस में झगड़ते थे। पहले कई बार पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराकर उनका समझौता कराया था, लेकिन बार-बार के क्लेश से तंग आकर लोगों ने उनके मामले में दखल देना बंद कर दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक घटना वाली रात भी दोनों के बीच काफी तेज बहस और झगड़ा हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटनास्थल पर पहुँची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से खून लगी हुई लकड़ी की फंटी, टूटी हुई चूड़ियाँ और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के गले और शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी पाए गए हैं। बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के पांच बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी बेटी और बेटे मौके पर पहुँचे। बड़े बेटे जेंटर ने अपने पिता हरिराम पर माँ की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए पसगवां कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिराम पहले भी एक मामले में शाहजहाँपुर जेल में बंद रह चुका है। पसगवां कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *