लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो कर्मचारी को उसके ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्री का ₹20 हजार नकद, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान सुरक्षित लौटाने वाली महिला सुरक्षाकर्मी ममता तिवारी को यूपीएमआरसी ने सम्मानित किया। प्रशासनिक भवन में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने अगस्त 2026 के ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया। ड्यूटी पर ईमानदारी का सम्मान मिला 26 अगस्त को सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मी ममता तिवारी को एक काले रंग का बैग मिला था। बैग में लैपटॉप, कुछ जरूरी फाइलें, ₹20 हजार नकद, पर्स और स्पीकर समेत अन्य सामान था। ममता ने बिना देरी किए बैग स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। इसके बाद सत्यापन के बाद सामान संबंधित यात्री को सुरक्षित लौटा दिया गया। सामान वापस मिलने पर यात्री ने ममता की ईमानदारी की तारीफ किया । बेहतर संचालन के लिए किया गया सम्मानित सचिन कुमार सिंह को मेट्रो संचालन से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला। उनके प्रयासों से जरूरी सूचनाओं की उपलब्धता और विभिन्न कार्यों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन बना । इससे मेट्रो संचालन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिली।वहीं, ट्रेन ऑपरेटर ब्रजेश कुमार यादव को समयबद्धता, सजगता के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने लखनऊ मेट्रो के सभी 21 स्टेशनों पर ड्यूटी के दौरान ट्रेन संचालन से जुड़े दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया।

