ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकले डोल:आगर में डोल ग्यारस पर अखाड़ों ने दिखाए करतब, रात में जल विहार होगा

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकले डोल:आगर में डोल ग्यारस पर अखाड़ों ने दिखाए करतब, रात में जल विहार होगा

आगर मालवा में मंगलवार को जलझूलनी डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच शहर में भव्य चल समारोह निकला। भगवान के सजे-धजे विमानों के दर्शन करने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मालीपुरा समेत शहर की कई जगहों से चल समारोह की शुरुआत हुई। इस दौरान अखाड़ों के युवाओं और उस्तादों ने लाठी, बनेटी और तलवारबाजी के एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। राहगीरों और शहरवासियों ने चल समारोह पर जमकर फूलों की बारिश की और अखाड़े के कलाकारों का साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। देर रात होगा जलविहार पिपलोन कलां में भी श्रीकृष्ण मंदिर से भगवान का विमान भवानी माता मंदिर तक पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। देर रात परंपरा के अनुसार भगवान के जलविहार (विसर्जन) और महाआरती के साथ डोल ग्यारस पर्व का समापन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *