लखनऊ मंडल में पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सोमवार शाम किया गया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में बास्केटबॉल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11-2 से जीत दर्ज की। लखनऊ और इज्जतनगर मंडल ने दर्ज की जीत दूसरे मुकाबले में इज्जतनगर मंडल और मुख्यालय की टीमें आमने-सामने रहीं। इज्जतनगर मंडल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 29-23 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरे मैच में लखनऊ मंडल और मुख्यालय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मुख्यालय की टीम ने 27-19 से जीत हासिल की। बास्केटबॉल मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में बास्केटबॉल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। प्रतियोगिता के तहत मंगलवार सुबह 6 से 10 बजे तक निर्धारित टीमों के बीच बास्केटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शाम को फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बीच सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में खिताबी मुकाबला होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

