लखनऊ में जे.बी चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट ने निकाली कांवड़ यात्रा:चित्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

लखनऊ में जे.बी चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट ने निकाली कांवड़ यात्रा:चित्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

जे.बी चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट लखनऊ की ओर से चित्रेश्वर महादेव की कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ट्रस्ट के संस्थापक बलदाऊ श्रीवास्तव ने शंख बजाकर और मंत्रोच्चार के साथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका से शुरू हुई। कांवड़िए लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां से यू-टर्न लेते हुए खाटू श्याम मंदिर, सिकंदरबाग चौराहा होते हुए हजरतगंज स्थित जवाहर भवन चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। भक्तों ने चित्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया यात्रा के दौरान भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘चित्रेश्वर महादेव की जय’ का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। मंदिर पहुंचने के बाद सैकड़ों भक्तों ने चित्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा के समापन पर आचार्य सतीश मिश्रा ने विभिन्न द्रव्यों से चित्रेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजन कराया। इसके बाद चित्रेश्वर महादेव, भगवान चित्रगुप्त, शक्ति मां चित्रेश्वरी दुर्गा, भगवान राम दरबार और हनुमान जी को भोग लगाया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है कार्यवाहक महामंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान चित्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम के संयोजक विकाश सेक्सेना,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस उमेश, राजीव श्रीवास्तव, पूर्व सभासद दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश खरे, अनूप, संजीव सक्सेना, राजन सक्सेना, सविता सक्सेना, कीर्ति श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, अमित और अनूप श्रीवास्तव समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *