लखनऊ के झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव:बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भजन संध्या और नृत्य-नाटिकाएं भी हुईं

लखनऊ के झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव:बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भजन संध्या और नृत्य-नाटिकाएं भी हुईं

लखनऊ के झूलेलाल घाट पर चल रहे मनौतियों के राजा गणेश उत्सव में शुक्रवार को बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह दुर्वाभिषेक में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश के 108 नामों का जाप करते हुए दुर्वा अर्पित की। शाम को कोलकाता से आए भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। संजय शर्मा के निर्देशन में झारखंड के गिरिडीह से आए आकाश परिचय दाधीच ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद तीन नृत्य-नाटिकाओं का मंचन किया गया। कर्मा बाई की प्रस्तुति में भक्त की भगवान के प्रति अटूट भक्ति और अपने हाथों से तैयार किए गए भोग की कथा को भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया। मां दुर्गा के नौ रूपों और नारी शक्ति व भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे बप्पा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे सिंदूराभिषेक, 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे पाशांकुश पूजन और 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाभिषेक होगा। इसी दिन रात 8 बजे महामोदक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल और अभय गौरव बाजपेई शामिल हुए । वही, महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल और कविता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *