वाराणसी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन:चार एसीपी और आठ थानों की फोर्स तैनात, 51 महिलाओं ने किया सिंदूर खेला

वाराणसी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन:चार एसीपी और आठ थानों की फोर्स तैनात, 51 महिलाओं ने किया सिंदूर खेला

वाराणसी के देवनाथपुरा (दशाश्वमेध) में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा का शुक्रवार रात मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन के तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा को लेकर शाम से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। देवनाथपुरा से मैदागिन तक प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। चार एसीपी और आठ थानों की फोर्स ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। रात करीब 10 बजे प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पहले देखें तस्वीर 21 ढोल और नगाड़ों की गूंज के बीच प्रतिमा उठान शुरू
विसर्जन से पहले देवनाथपुरा में 51 महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इसके बाद 21 ढोल और नगाड़ों की गूंज के बीच प्रतिमा उठान शुरू हुआ। शाम 6:30 बजे दुर्गा प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी उठाया गया। संकरी गलियों और रास्तों पर उमड़ी भीड़ के बीच विशाल प्रतिमा को सुरक्षित बाहर निकालने में करीब सवा घंटे लग गए। करीब चार से पांच सौ मीटर की दूरी तय कर जुलूस जंगमबाड़ी स्थित मुख्य मार्ग पर पहुंचा। प्रतिमा की दोबारा सजावट की गई
मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद प्रतिमा की दोबारा सजावट की गई। पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी। डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त नाचते-झूमते चल रहे थे। जंगमबाड़ी से गोदौलिया पहुंचने में करीब 20 मिनट लगे। यहां दुर्गा प्रतिमा समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की परिक्रमा कराई गई। इसके बाद जुलूस चौक होते हुए मैदागिन की ओर रवाना हुआ। गोदौलिया से मैदागिन तक यातायात प्रतिबंधित
विसर्जन यात्रा को देखते हुए गोदौलिया-जंगमबाड़ी और गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। दूसरे मार्गों से आने वाले वाहनों को गलियों के रास्ते निकाला जा रहा था। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *