रेवाड़ी में होटल से चोरी का आरोपी; ₹5 हजार बरामद:एसी मैकेनिक बनकर आया; 1.5 लाख भारतीय- विदेशी मुद्रा चुराई; पहले से 4 केस

रेवाड़ी में होटल से चोरी का आरोपी; ₹5 हजार बरामद:एसी मैकेनिक बनकर आया; 1.5 लाख भारतीय- विदेशी मुद्रा चुराई; पहले से 4 केस

रेवाड़ी की डहीना चौकी पुलिस ने होटल से डेढ़ लाख की भारीय और विदेशी मुद्रा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव हांसका निवासी तरूण के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से रेवाड़ी सदर और जाटूसाना थाने में चोरी के 4 केस दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पूछताछ कर चोरी की गई नकदी और अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पीछे से अलमारी खोल की चोरी मसीत निवासी सूबे सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि सीहा बस स्टैंड पर उसका होटल है। 3 अगस्त को सीहा निवासी तरूण उसके पास आया। उसने बताया कि वह एसी मिस्त्री है और आसपास की दुकानों में एसी ठीक करने हैं। उसे कुछ दिनों के लिए रहने का कमरा चाहिए। उसने उसे होटल के साथ बना कमरा रहने के लिए दे दिया। 12 अगस्त को जब वह किसी काम से रेवाड़ी गया। वापस आकर देखा तो अलमारी में रखे ₹1,04,000 नकद तथा 1,600 यूएई दिरहम (भारतीय मुद्रा अनुसार लगभग ₹45,000) गायब मिले। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि चोरी तरूण ने की थी। जांच के बाद किया गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी सदर और जाटूसाना थाने में 4 केस दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से बाकी बची नकदी और विदेशी करेंसी की बरामदगी तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *