महिला की हत्या में 18 दिन बाद भी सुराग नहीं:ग्वालियर में रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव; 8 जिलों से मांगी गुमशुदा महिलाओं की जानकारी

महिला की हत्या में 18 दिन बाद भी सुराग नहीं:ग्वालियर में रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव; 8 जिलों से मांगी गुमशुदा महिलाओं की जानकारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे ट्रैक के पास मिली अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी 18 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नहीं सुलझी है। 13 अक्टूबर की सुबह महाराजपुरा थाना क्षेत्र के महू जमार गांव में झाड़ियों के बीच महिला का शव मिला था। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 साल आंकी गई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने पहचान के लिए आधुनिक तकनीक, AI और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने संभाग के सभी 8 जिलों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने कई प्रयास किए महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, शव को पहचान मिटाने की नीयत से वहां फेंका गया था। ​AI से भी मृतका का सटीक चेहरा तैयार नहीं हुआ इस अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम की मदद ली। मृतका के चेहरे के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से स्केच तैयार कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, शव ज्यादा डीकंपोज होने और चेहरा विकृत हो जाने के कारण AI भी सटीक चेहरा तैयार नहीं कर सका। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे 150 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाल चुकी है। इनकी मदद से अज्ञात हत्यारों और उनके वाहन का सुराग तलाशने की कोशिश की गई। 8 जिलों से मांगी गई गुमशुदा महिलाओं की सूची पहचान की कोशिशों में सफलता नहीं मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। ग्वालियर एसपी ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SSP) को आधिकारिक पत्र लिखा है। इसमें पिछले कुछ दिनों में इन जिलों से लापता हुई 35 से 40 साल की महिलाओं की सूची और उनका पूरा विवरण मांगा गया है। पुलिस इन महिलाओं की जानकारी का मृतका के हुलिए से मिलान कर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पैनल पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चलेगा मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और जांच में पारदर्शिता के लिए मृतका का पैनल पोस्टमार्टम कराया गया है। इससे मौत के वास्तविक कारण और समय का सटीक खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस, CCTV फुटेज और संभाग के थानों से मिल रही गुमशुदा महिलाओं की जानकारी को जोड़कर मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *