केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने विपक्षी INDIA गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का गुब्बारा अब पूरी तरह फूट चुका है और उनके बड़बोलेपन की हवा निकल गई है। गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी की तुलना ढपोरशंख से की, यह शंख नहीं ढपोरशंख हैं और वे केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी कोई पकड़ नहीं बची है। विपक्षी दलों ने इस रैली में 10 लाख लोगों और 20 राजनीतिक पार्टियों के शामिल होने का बड़ा दावा किया था। लेकिन हकीकत यह रही कि मैदान में महज 10 हजार लोग ही जुट सके। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास देश के विकास के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और उनका एकमात्र उद्देश्य देश के भीतर केवल अराजकता फैलाना है। देश का शासन कानून और संविधान के आधार पर ही चलेगा गिरिराज ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। देश लोकतंत्र और संविधान से संचालित होगा या फिर विपक्ष की जुबान और राजतंत्र से। गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि देश का शासन कानून और संविधान के आधार पर ही चलेगा, किसी के व्यक्तिगत बयानों या मनमर्जी से नहीं। भारत का युवा अब पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। युवा स्वामी विवेकानंद के बताए आदर्शों पर चलकर राष्ट्रवाद का ध्वज लेकर आगे बढ़ रहा है और उसने आतंकवाद को नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता देश में गृहयुद्ध या अशांति जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं, लेकिन भारत के युवा उनके इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे। आप 9 राज्यों में 40 साल से सत्ता में नहीं आए। जहां सत्ता में हैं, वहां वोट चोरी हुआ है और आप में हिम्मत है तो इस्तीफा दे दीजिए। लोगों ने कह दिया कि अब वोट चोरों को वोट नहीं देंगे। SIR ने वोट नहीं चुराया है, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। ममता बनर्जी की और दुर्गति वहां की जनता करेगी ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल को किस दिशा में धकेला जा रहा था, यह किसी से छिपा नहीं है। ममता बनर्जी की और दुर्गति वहां की जनता करेगी। ममता बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी, लेकिन जनता धन्य है, जनता पूरी तरह समझ चुकी है और एक-एक पाई का हिसाब लेगी। हार के बाद लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की पुरानी फितरत बन चुका है। लेकिन जनता ने जनादेश से कह कि वह देश के विकास और राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के साथ बड़ा पाप किया है। उन्होंने बंगाल को बांग्लादेश बनाने की मुहिम छेड़ रखी है। जो इस्तीफा की बात कर रहे वे दोहरा चरित्र दिखा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वे अपना दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं। विपक्ष की नीति मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू जैसी है। यदि ज्ञानेश कुमार पर आरोप हैं तो केरल और तेलंगाना में बनी सरकारों को लेकर विपक्ष क्या कहेगा। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने विपक्षी INDIA गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का गुब्बारा अब पूरी तरह फूट चुका है और उनके बड़बोलेपन की हवा निकल गई है। गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी की तुलना ढपोरशंख से की, यह शंख नहीं ढपोरशंख हैं और वे केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी कोई पकड़ नहीं बची है। विपक्षी दलों ने इस रैली में 10 लाख लोगों और 20 राजनीतिक पार्टियों के शामिल होने का बड़ा दावा किया था। लेकिन हकीकत यह रही कि मैदान में महज 10 हजार लोग ही जुट सके। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास देश के विकास के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और उनका एकमात्र उद्देश्य देश के भीतर केवल अराजकता फैलाना है। देश का शासन कानून और संविधान के आधार पर ही चलेगा गिरिराज ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। देश लोकतंत्र और संविधान से संचालित होगा या फिर विपक्ष की जुबान और राजतंत्र से। गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि देश का शासन कानून और संविधान के आधार पर ही चलेगा, किसी के व्यक्तिगत बयानों या मनमर्जी से नहीं। भारत का युवा अब पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। युवा स्वामी विवेकानंद के बताए आदर्शों पर चलकर राष्ट्रवाद का ध्वज लेकर आगे बढ़ रहा है और उसने आतंकवाद को नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता देश में गृहयुद्ध या अशांति जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं, लेकिन भारत के युवा उनके इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे। आप 9 राज्यों में 40 साल से सत्ता में नहीं आए। जहां सत्ता में हैं, वहां वोट चोरी हुआ है और आप में हिम्मत है तो इस्तीफा दे दीजिए। लोगों ने कह दिया कि अब वोट चोरों को वोट नहीं देंगे। SIR ने वोट नहीं चुराया है, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। ममता बनर्जी की और दुर्गति वहां की जनता करेगी ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल को किस दिशा में धकेला जा रहा था, यह किसी से छिपा नहीं है। ममता बनर्जी की और दुर्गति वहां की जनता करेगी। ममता बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी, लेकिन जनता धन्य है, जनता पूरी तरह समझ चुकी है और एक-एक पाई का हिसाब लेगी। हार के बाद लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की पुरानी फितरत बन चुका है। लेकिन जनता ने जनादेश से कह कि वह देश के विकास और राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के साथ बड़ा पाप किया है। उन्होंने बंगाल को बांग्लादेश बनाने की मुहिम छेड़ रखी है। जो इस्तीफा की बात कर रहे वे दोहरा चरित्र दिखा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वे अपना दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं। विपक्ष की नीति मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू जैसी है। यदि ज्ञानेश कुमार पर आरोप हैं तो केरल और तेलंगाना में बनी सरकारों को लेकर विपक्ष क्या कहेगा।

