नवादा सदर प्रखंड की केना सराय पंचायत स्थित पथरा सलुगंज के स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में रविवार को स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही मैदान में खेल प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। बालक-बालिका वर्ग के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहली बार हुई घोड़ा रेस, उत्तम कुमार ने जीता गोल्ड महोत्सव के पहले दिन घोड़ा रेस मुख्य आकर्षण रहा। आयोजकों के अनुसार, नवादा के खेल इतिहास में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दर्जनों घोड़ों ने अलग-अलग राउंड में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तम कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अनुराग कुमार को सिल्वर और गोरेलाल यादव को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 800 मीटर दौड़ में सचिन, पंकज और चंदन रहे अव्वल 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सीनियर और जूनियर ग्रुप में सचिन कुमार, पंकज कुमार और चंदन कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में नवीन कुमार, मधु कुमारी, सचिन कुमार, प्रियंका कुमारी और अभिषेक कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। विजेताओं को मेडल के साथ नकद पुरस्कार सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और रेफरी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। 10 नवंबर तक होंगे दंगल, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले खेल महोत्सव 1 से 10 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दौड़ और घुड़दौड़ के अलावा दंगल, फुटबॉल, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है। मुखिया ने किया उद्घाटन, पूर्व मंत्री के सौजन्य से आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार राणा ने फीता काटकर किया। संपूर्ण खेल महोत्सव का आयोजन पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के सौजन्य से किया जा रहा है। नवादा सदर प्रखंड की केना सराय पंचायत स्थित पथरा सलुगंज के स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में रविवार को स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही मैदान में खेल प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। बालक-बालिका वर्ग के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहली बार हुई घोड़ा रेस, उत्तम कुमार ने जीता गोल्ड महोत्सव के पहले दिन घोड़ा रेस मुख्य आकर्षण रहा। आयोजकों के अनुसार, नवादा के खेल इतिहास में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दर्जनों घोड़ों ने अलग-अलग राउंड में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तम कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अनुराग कुमार को सिल्वर और गोरेलाल यादव को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 800 मीटर दौड़ में सचिन, पंकज और चंदन रहे अव्वल 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सीनियर और जूनियर ग्रुप में सचिन कुमार, पंकज कुमार और चंदन कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में नवीन कुमार, मधु कुमारी, सचिन कुमार, प्रियंका कुमारी और अभिषेक कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। विजेताओं को मेडल के साथ नकद पुरस्कार सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और रेफरी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। 10 नवंबर तक होंगे दंगल, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले खेल महोत्सव 1 से 10 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दौड़ और घुड़दौड़ के अलावा दंगल, फुटबॉल, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है। मुखिया ने किया उद्घाटन, पूर्व मंत्री के सौजन्य से आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार राणा ने फीता काटकर किया। संपूर्ण खेल महोत्सव का आयोजन पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के सौजन्य से किया जा रहा है।

