रायपुर में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार:छाए रहेंगे बादल, बिजली गिरने की चेतावनी, अगले 2 दिन 2-4°C तक बढ़ेगा तापमान

रायपुर में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार:छाए रहेंगे बादल, बिजली गिरने की चेतावनी, अगले 2 दिन 2-4°C तक बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश जशपुर जिले के मनोरा में दर्ज की गई। कुनकुरी और बलरामपुर जिले के कुसमी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र 31 अक्टूबर को अवदाब में बदल गया है। यह श्री विजयपुरम से करीब 330 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके अगले 12 घंटे में गहरे अवदाब और उसके बाद चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। अनुमान है कि 2 नवंबर की शाम तक यह आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। रायपुर में 30 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान राजधानी रायपुर में 1 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *