ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आगामी 10 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए 27 और 28 सितंबर को दो दिवसीय ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल नालंदा जिले के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी परिसर के आधुनिक हॉकी ग्राउंड में संपन्न होगा। समय पर रिपोर्टिंग अनिवार्य बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों दिन चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने राज्यभर के इच्छुक और पात्र हॉकी खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ी 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से पहले अनिवार्य रूप से राजगीर खेल अकादमी ग्राउंड में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, ताकि पंजीकरण और आगे की चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। 10 दिनों का लगेगा विशेष ट्रेनिंग कैंप महानिदेशक ने बताया कि चयन ट्रायल में पारदर्शिता और खेल कौशल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। चयन समिति द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर बिहार की अंतिम सीनियर टीम तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उतरने से पहले चयनित खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और रणनीतिक समझ को निखारने के लिए राजगीर खेल अकादमी में 10 दिनों का विशेष गहन प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। राज्य खेल प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस बार बिहार की टीम नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी। ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आगामी 10 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए 27 और 28 सितंबर को दो दिवसीय ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल नालंदा जिले के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी परिसर के आधुनिक हॉकी ग्राउंड में संपन्न होगा। समय पर रिपोर्टिंग अनिवार्य बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों दिन चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने राज्यभर के इच्छुक और पात्र हॉकी खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ी 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से पहले अनिवार्य रूप से राजगीर खेल अकादमी ग्राउंड में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, ताकि पंजीकरण और आगे की चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। 10 दिनों का लगेगा विशेष ट्रेनिंग कैंप महानिदेशक ने बताया कि चयन ट्रायल में पारदर्शिता और खेल कौशल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। चयन समिति द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर बिहार की अंतिम सीनियर टीम तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उतरने से पहले चयनित खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और रणनीतिक समझ को निखारने के लिए राजगीर खेल अकादमी में 10 दिनों का विशेष गहन प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। राज्य खेल प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस बार बिहार की टीम नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी।

