समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई:अखिलेश यादव ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई

समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई:अखिलेश यादव ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी का झंडा रखा और चरणों में नमन कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव भावुक नजर आए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। समाजवादी आंदोलन की एक पीढ़ी के नेता थे रामगोविंद चौधरी अखिलेश यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे हैं। शुरुआती दौर में जब समाजवाद की पहचान बनानी थी, उस पीढ़ी के नेताओं में रामगोविंद चौधरी भी शामिल थे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन और समाजवादी पार्टी को क्षति हुई है। दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं समाजवादी
अखिलेश यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी के नहीं रहने से पार्टी और समाजवादी आंदोलन को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दुख की घड़ी में सभी समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत नेता को अंतिम नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि
रामगोविंद चौधरी के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आवास पर शोक का माहौल रहा और समर्थकों ने दिवंगत नेता को याद किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *