मोदी बोले-पहले गरीबी खत्म करने के वादे होते थे:अब जमीनी स्तर पर काम हो रहा; ₹21 हजार करोड़ की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मोदी बोले-पहले गरीबी खत्म करने के वादे होते थे:अब जमीनी स्तर पर काम हो रहा; ₹21 हजार करोड़ की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की कई पीढ़ियों ने गरीबी खत्म करने के वादे सुने हैं। पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई सिर्फ नारों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे खत्म करने के लिए जमीन पर काम हो रहा है। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की करीब ₹21,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। पीएम बोले- 10-12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए पुणे मेट्रो की लाइन-3 करीब 23 किलोमीटर लंबी है पुणे मेट्रो की लाइन-3 यानी पिंक लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी है। यह मान से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक जाती है। इससे हिंजवड़ी IT हब और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो सेवा शुरू होगी। इससे हजारों IT कर्मचारियों और दूसरे यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। पीएम ने पुणे मेट्रो के दूसरे फेज की आधारशिला भी रखी। इस पर करीब ₹13,500 करोड़ खर्च होंगे। इसमें मेट्रो की लाइन 2A, 2B, 4 और 4A बनाई जाएंगी। इनके शुरू होने से शहर के रिहायशी, व्यावसायिक और IT इलाकों के बीच सफर आसान होगा। यह खबर भी पढे़ं… मोदी बोले-12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से निकले:आर्थिक असमानता भी घटी, 6 साल में रोजगार के 13.4 करोड़ मौके बने पीएम मोदी ने कहा कि 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान देश में अत्यधिक गरीबी की दर 90% तक कम हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *