मोतिहारी- SP स्वर्ण प्रभात ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण:सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा; हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

मोतिहारी- SP स्वर्ण प्रभात ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण:सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा; हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

मोतिहारी में दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को चकिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। पूजा समितियों से सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा एसपी ने पूजा समितियों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हुड़दंग करने वाले युवाओं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लहरिया कट बाइक चलाने वालों को भी चेताया। एसपी ने तेज गति से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही और युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार और रोहित सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। मोतिहारी में दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को चकिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। पूजा समितियों से सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा एसपी ने पूजा समितियों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हुड़दंग करने वाले युवाओं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लहरिया कट बाइक चलाने वालों को भी चेताया। एसपी ने तेज गति से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही और युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार और रोहित सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *