बिहार के मोतिहारी में शराब पार्टी के बाद एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान दीपक कुमार (28) के रूप में हुई है। इसके शरीर पर 24 बार चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। जहां दीपक की लाश मिली है, वहां मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी बरामद हुए हैं। वारदात तुरकौलिया थाना इलाके की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर दीपक के घर वालों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 8 बजे दीपक के दो दोस्त घर आए। दोनों ने दीपक को आवाज दी और ये कहकर ले गए कि कुछ देर में दीपक आ जाएगा। लेकिन देर रात तक दीपक नहीं आया। हमलोगों ने आस पास पूछताछ की लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से हमलोगों ने सोचा कि सुबह जिन दोस्तों के साथ गया था उनसे पूछताछ कर लेंगे। मंगलवार की सुबह रेतवा नदी किनारे एक लाश मिली। गांव वाले हमारे घर पहुंचे और कहा कि दीपक की लाश मिली है। उसके बाद परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। लाश मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा करने लगी। मर्डर के मोटिव की तलाश पुलिस का कहना है कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। दीपक के शरीर पर 24 बार चाकू से वार किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मर्डर के पीछे का मोटिव क्या है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दीपक के साथ सोमवार की रात कौन-कौन मौजूद था। ——————– ये खबर भी पढ़ें हाथ-पैर बांधकर पीटा, गालियां दी, फिर फंदे से लटकाया:महिला की हत्या के 20 दिन बाद सामने आया वीडियो; आरोपी कह रहे- इसे मार देंगे मोतिहारी में 16 सितंबर 2026 को एक महिला का शव उसके घऱ में फंदे से लटका मिला। 20 दिन बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 महिलाओं समेत तीन लोग उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद मृतका के भाई ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें बिहार के मोतिहारी में शराब पार्टी के बाद एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान दीपक कुमार (28) के रूप में हुई है। इसके शरीर पर 24 बार चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। जहां दीपक की लाश मिली है, वहां मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी बरामद हुए हैं। वारदात तुरकौलिया थाना इलाके की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर दीपक के घर वालों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 8 बजे दीपक के दो दोस्त घर आए। दोनों ने दीपक को आवाज दी और ये कहकर ले गए कि कुछ देर में दीपक आ जाएगा। लेकिन देर रात तक दीपक नहीं आया। हमलोगों ने आस पास पूछताछ की लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से हमलोगों ने सोचा कि सुबह जिन दोस्तों के साथ गया था उनसे पूछताछ कर लेंगे। मंगलवार की सुबह रेतवा नदी किनारे एक लाश मिली। गांव वाले हमारे घर पहुंचे और कहा कि दीपक की लाश मिली है। उसके बाद परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। लाश मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा करने लगी। मर्डर के मोटिव की तलाश पुलिस का कहना है कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। दीपक के शरीर पर 24 बार चाकू से वार किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मर्डर के पीछे का मोटिव क्या है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दीपक के साथ सोमवार की रात कौन-कौन मौजूद था। ——————– ये खबर भी पढ़ें हाथ-पैर बांधकर पीटा, गालियां दी, फिर फंदे से लटकाया:महिला की हत्या के 20 दिन बाद सामने आया वीडियो; आरोपी कह रहे- इसे मार देंगे मोतिहारी में 16 सितंबर 2026 को एक महिला का शव उसके घऱ में फंदे से लटका मिला। 20 दिन बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 महिलाओं समेत तीन लोग उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद मृतका के भाई ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें

