रेप पीड़िता पर राजीनामे का दबाव बना रहे आरोपी:गुना में पति के साथ जनसुनवाई में पहुंची महिला, गले में तख्ती लटकाई

रेप पीड़िता पर राजीनामे का दबाव बना रहे आरोपी:गुना में पति के साथ जनसुनवाई में पहुंची महिला, गले में तख्ती लटकाई

गुना के जामनेर इलाके की एक रेप पीड़िता मंगलवार को पति के साथ गले में तख्ती डालकर जनसुनवाई में पहुंची। महिला ने जामनेर थाना प्रभारी मनोज मेहरा पर पति को FIR में फंसाने और गुंडा लिस्ट में शामिल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने थाना प्रभारी पर आरोपियों के साथ मिलकर राजीनामे का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। रेप केस के बाद धमकियां मिलने का आरोप महिला ने बताया कि उसके साथ 2025 में रेप की घटना हुई थी। इसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उसका आरोप है कि FIR के बाद से आरोपी उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। महिला ने अभिषेक कलावत नाम के व्यक्ति पर भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह बार-बार उसके पति पर FIR दर्ज कराने की धमकी देता है। पति को FIR और गुंडा लिस्ट की धमकी का आरोप पीड़िता के मुताबिक, थाना प्रभारी उसके पति पर FIR करने और उसे गुंडा लिस्ट में शामिल करने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर थाना प्रभारी नाराज हो जाते हैं और फरियादियों पर ही कार्रवाई की जाती है। महिला ने जनसुनवाई में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। उसने अपने और पति के लिए न्याय की मांग करते हुए यह भी कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिल सकता तो जामनेर थाना प्रभारी उन्हें बीच चौराहे पर गोली मार दें। TI बोले- मामला संज्ञान में है जामनेर थाना प्रभारी मनोज मेहरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *