मोतिहारी में युवक के पास से मिले 19.98 लाख रुपए:कार सवार 2 साथी फरार, नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से किया संपर्क

मोतिहारी में युवक के पास से मिले 19.98 लाख रुपए:कार सवार 2 साथी फरार, नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से किया संपर्क

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानिकपुर चौक के पास एक युवक को पकड़ा। उसके बैग से 19 लाख 98 हजार 500 रुपए मिले। पुलिस जांच कर रही है कि नोट असली हैं या नकली। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़ा डगंज निवासी रोहित कुमार शाही के रूप में हुई है। पुलिस को रुपये की हेराफेरी में शामिल होने का संदेह है। कार में सवार उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। रुपए की हेराफेरी करने की आशंका पुलिस के मुताबिक, उसे सूचना मिली थी कि मोतिहारी की ओर से टाटा नेक्सन कार में रुपए की हेराफेरी करने वाला गिरोह नगदी लेकर आ रहा है। मानिकपुर के आसपास रुपए की हेराफेरी किए जाने की आशंका थी। सूचना के बाद हरसिद्धि थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। 2 साथी कार लेकर फरार पुलिस ने मानिकपुर चौक के पास घेराबंदी कर कार रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक बैग लेकर कार से उतरा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी में बैग से 19 लाख 98 हजार 500 रुपए मिले। उसके दो साथी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से किया संपर्क अरेराज डीएसपी पंकज मिश्रा और हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार युवक से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि रकम कहां से लाई गई थी और किसे दी जानी थी। नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से भी संपर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, युवक से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर गोपालगंज, उत्तर प्रदेश और हरसिद्धि इलाके में छापेमारी की गई है। पुलिस को मामले के किसी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने अब तक मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। जांच पूरी होने के बाद ही रुपये के स्रोत और गिरोह की गतिविधियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानिकपुर चौक के पास एक युवक को पकड़ा। उसके बैग से 19 लाख 98 हजार 500 रुपए मिले। पुलिस जांच कर रही है कि नोट असली हैं या नकली। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़ा डगंज निवासी रोहित कुमार शाही के रूप में हुई है। पुलिस को रुपये की हेराफेरी में शामिल होने का संदेह है। कार में सवार उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। रुपए की हेराफेरी करने की आशंका पुलिस के मुताबिक, उसे सूचना मिली थी कि मोतिहारी की ओर से टाटा नेक्सन कार में रुपए की हेराफेरी करने वाला गिरोह नगदी लेकर आ रहा है। मानिकपुर के आसपास रुपए की हेराफेरी किए जाने की आशंका थी। सूचना के बाद हरसिद्धि थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। 2 साथी कार लेकर फरार पुलिस ने मानिकपुर चौक के पास घेराबंदी कर कार रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक बैग लेकर कार से उतरा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी में बैग से 19 लाख 98 हजार 500 रुपए मिले। उसके दो साथी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से किया संपर्क अरेराज डीएसपी पंकज मिश्रा और हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार युवक से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि रकम कहां से लाई गई थी और किसे दी जानी थी। नोटों की जांच के लिए बैंककर्मियों से भी संपर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, युवक से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर गोपालगंज, उत्तर प्रदेश और हरसिद्धि इलाके में छापेमारी की गई है। पुलिस को मामले के किसी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने अब तक मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। जांच पूरी होने के बाद ही रुपये के स्रोत और गिरोह की गतिविधियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *