नालंदा में करंट लगने से चोर की मौत:दुकान की छत पर बिजली तार काटने पहुंचा था, जेब से मिला चाकू; गिरोह के सदस्य फरार

नालंदा में करंट लगने से चोर की मौत:दुकान की छत पर बिजली तार काटने पहुंचा था, जेब से मिला चाकू; गिरोह के सदस्य फरार

नालंदा में करंट लगने से एक चोर की मौत हो गई। दुकान के ऊपर तार काटने पहुंचा था, इस दौरान झटका लगनें से जान चली गई। मौके से धारदार हथियार समेत कई सामान बरामद हुए हैं। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। सिपाह मोड़ के पास दुकान की छत पर शव मिला है। हाथ में बिजली का तार सटा हुआ था। बुरी तरह झुलस गया था। पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद करवाकर शव को नीचे उतारा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। जेब से चाकू और अन्य सामान बरामद दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तार काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत का मामला प्रतीत होता है। जेब से चाकू और अन्य सामान मिले हैं, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इलाके में सक्रिय था गिरोह, साथियों के फरार होने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार बिजली के तार चोरी हो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त युवक के साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। जो करंट लगते ही उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। नालंदा में करंट लगने से एक चोर की मौत हो गई। दुकान के ऊपर तार काटने पहुंचा था, इस दौरान झटका लगनें से जान चली गई। मौके से धारदार हथियार समेत कई सामान बरामद हुए हैं। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। सिपाह मोड़ के पास दुकान की छत पर शव मिला है। हाथ में बिजली का तार सटा हुआ था। बुरी तरह झुलस गया था। पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद करवाकर शव को नीचे उतारा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। जेब से चाकू और अन्य सामान बरामद दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तार काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत का मामला प्रतीत होता है। जेब से चाकू और अन्य सामान मिले हैं, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इलाके में सक्रिय था गिरोह, साथियों के फरार होने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार बिजली के तार चोरी हो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त युवक के साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। जो करंट लगते ही उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *