मेरठ में 1 नवंबर से सजेगा सात दिवसीय माटीकला मेला:दूसरे जिलों और राज्यों के कारीगर भी होंगे शामिल, कारीगरों को मिलेंगे मुफ्त स्टॉल

मेरठ में 1 नवंबर से सजेगा सात दिवसीय माटीकला मेला:दूसरे जिलों और राज्यों के कारीगर भी होंगे शामिल,  कारीगरों को मिलेंगे मुफ्त स्टॉल

दीपावली पर मिट्टी के दीयों, बर्तनों और सजावटी सामान की खरीदारी के बीच मेरठ में माटीकला कारीगरों को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। मेरठ में एक नवंबर से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सात दिवसीय माटीकला मेला लगेगा। माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित मेले में कारीगरों को निशुल्क स्टॉल दिए जाएंगे। खादी महोत्सव में 5.35 करोड़ रुपये के कारोबार के बाद अब माटीकला उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और स्थानीय कारीगरों की आमदनी बढ़ाने पर जोर है। मेले में मेरठ के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों के कारीगर भी अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में मिट्टी के दीये, बर्तन और सजावटी सामान सहित विभिन्न पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले के लिए कारीगरों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में दस दिन तक चले मेरठ मंडलीय खादी महोत्सव में 5.35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। अब दीपावली के त्योहार को देखते हुए माटीकला उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और कारीगरों की आमदनी में इजाफा करने की तैयारी है। दूसरे जिलों और राज्यों के कारीगर भी होंगे शामिल माटीकला मेले में मेरठ के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों के माटीकला कारीगरों, लाभार्थियों और कारोबारियों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में तैयार होने वाले पारंपरिक मिट्टी के सामान को एक मंच पर प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग क्षेत्रों के कारीगर अपने सामान के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बना सकेंगे। हुनर को बाजार से जोड़कर बढ़ेगी आमदनी : मान्या चतुर्वेदी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि खादी महोत्सव में हुए बेहतर कारोबार के बाद अब माटीकला उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। माटीकला मेला पारंपरिक कारीगरों के हुनर को बाजार से जोड़ने और उनकी आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा। मेले के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिलेगा और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *