मुजफ्फरा बस स्टैंड के पास सड़क पर गहरा गड्ढा:वीरपुर-संजात पथ पर कई जगह कटाव और जलजमाव, हादसे की आशंका

मुजफ्फरा बस स्टैंड के पास सड़क पर गहरा गड्ढा:वीरपुर-संजात पथ पर कई जगह कटाव और जलजमाव, हादसे की आशंका

वीरपुर-संजात सड़क के कई हिस्सों में किनारे कटाव, बड़े गड्ढे, पानी भरा होना और कचरे के ढेर जैसी समस्याएं मिली हैं। मुजफ्फरा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क की हालत सबसे खराब है। यहां एक गहरा गड्ढा लंबे समय से राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गड्ढा करीब एक साल से है, लेकिन अभी तक इसकी पक्की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश में गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे उसकी गहराई दिखती नहीं है। इस कारण बाइक, ई-रिक्शा, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे होने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। आमने-सामने से वाहन आने पर ड्राइवरों को दिक्कत होती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से यह समस्या वैसी की वैसी है। कई बार शिकायतें की गईं और आश्वासन भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने, गड्ढे भरवाने और कचरा हटवाने की मांग की है। बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ इस इलाके का मुख्य संपर्क मार्ग है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एंबुलेंस और माल ढोने वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत हादसे का खतरा बढ़ा रही है। वीरपुर-संजात सड़क के कई हिस्सों में किनारे कटाव, बड़े गड्ढे, पानी भरा होना और कचरे के ढेर जैसी समस्याएं मिली हैं। मुजफ्फरा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क की हालत सबसे खराब है। यहां एक गहरा गड्ढा लंबे समय से राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गड्ढा करीब एक साल से है, लेकिन अभी तक इसकी पक्की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश में गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे उसकी गहराई दिखती नहीं है। इस कारण बाइक, ई-रिक्शा, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे होने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। आमने-सामने से वाहन आने पर ड्राइवरों को दिक्कत होती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से यह समस्या वैसी की वैसी है। कई बार शिकायतें की गईं और आश्वासन भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने, गड्ढे भरवाने और कचरा हटवाने की मांग की है। बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ इस इलाके का मुख्य संपर्क मार्ग है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एंबुलेंस और माल ढोने वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत हादसे का खतरा बढ़ा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *