पिपरा में गणेश महोत्सव स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का लिया जायजा, 15 से 20 सितंबर तक चलेगा मेला

पिपरा में गणेश महोत्सव स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का लिया जायजा, 15 से 20 सितंबर तक चलेगा मेला

सुपौल जिले के पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार देर शाम पिपरा थाना प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडाल और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को जरूरी निर्देश भी दिए। थाना प्रभारी किशोर कुमार ने लोगों से गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को कोई दिक्कत न हो। पिपरा बाजार के विनोबा गांधी मैदान में गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। गणेश महोत्सव के मौके पर यहां एक बड़ा मेला भी लगेगा। यह मेला 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा। पांच दिनों के इस आयोजन में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के मुताबिक, इस साल लोगों के मनोरंजन के लिए कॉमेडी कलाकार रामलाल और जनकपुरी वाली के कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके अलावा, नेपाल के मशहूर कलाकार कलकतिया वाली और बनारस के कलाकार झांकी व जागरण कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले में जलपरी, आसमानी झूला, ड्रैगन झूला और ब्रेकर डांस जैसे कई मनोरंजन के साधन भी होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता और गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेगा। सुपौल जिले के पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार देर शाम पिपरा थाना प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडाल और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को जरूरी निर्देश भी दिए। थाना प्रभारी किशोर कुमार ने लोगों से गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को कोई दिक्कत न हो। पिपरा बाजार के विनोबा गांधी मैदान में गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। गणेश महोत्सव के मौके पर यहां एक बड़ा मेला भी लगेगा। यह मेला 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा। पांच दिनों के इस आयोजन में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के मुताबिक, इस साल लोगों के मनोरंजन के लिए कॉमेडी कलाकार रामलाल और जनकपुरी वाली के कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके अलावा, नेपाल के मशहूर कलाकार कलकतिया वाली और बनारस के कलाकार झांकी व जागरण कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले में जलपरी, आसमानी झूला, ड्रैगन झूला और ब्रेकर डांस जैसे कई मनोरंजन के साधन भी होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता और गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *