मुजफ्फरपुर पुलिस ने राजेपुर ओपी क्षेत्र के अण्डौल पुल के पास छापेमारी कर लूट की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 6 कारतूस, 2 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन जब्त किए। सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि जिले में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई इसी अभियान के तहत की गई। अभिजीत कौर के मुताबिक, 27 अक्टूबर को राजेपुर ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अण्डौल पुल के पास किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी और सरैया SDPO के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। इसमें राजेपुर ओपी प्रभारी भी शामिल थे। टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने चारों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से हथियार और अन्य सामान मिले। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार लोगों की पहचान मो. नासिर, मो. नन्हे, राजा बाबू और अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों राजेपुर ओपी क्षेत्र के निवासी हैं। इस मामले में साहेबगंज थाने (राजेपुर ओपी) में कांड संख्या 918/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसडीपीओ अभिजीत कौर के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को राजेपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी अण्डौल पुल के समीप किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें राजेपुर ओपी प्रभारी भी शामिल थे। मुजफ्फरपुर पुलिस ने राजेपुर ओपी क्षेत्र के अण्डौल पुल के पास छापेमारी कर लूट की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 6 कारतूस, 2 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन जब्त किए। सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि जिले में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई इसी अभियान के तहत की गई। अभिजीत कौर के मुताबिक, 27 अक्टूबर को राजेपुर ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अण्डौल पुल के पास किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी और सरैया SDPO के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। इसमें राजेपुर ओपी प्रभारी भी शामिल थे। टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने चारों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से हथियार और अन्य सामान मिले। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार लोगों की पहचान मो. नासिर, मो. नन्हे, राजा बाबू और अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों राजेपुर ओपी क्षेत्र के निवासी हैं। इस मामले में साहेबगंज थाने (राजेपुर ओपी) में कांड संख्या 918/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसडीपीओ अभिजीत कौर के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को राजेपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी अण्डौल पुल के समीप किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें राजेपुर ओपी प्रभारी भी शामिल थे।

