मुजफ्फरपुर में मजदूर की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी:किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव; 2 बच्चे और पत्नी घर से गायब

मुजफ्फरपुर में मजदूर की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी:किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव; 2 बच्चे और पत्नी घर से गायब

मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों आंखें फोड़ दी। शव किराए के कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। घटना जिला मुख्यालय के चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 की है। पत्नी और बच्चों के साथ रहता था मृतक की पहचान मीनापुर के राघोपुर निवासी उपेंद्र पासवान(35) के तौर पर हुई है। करीब ढाई महीने से इस मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। इस मामले में पुलिस के लिए जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि मृतक की पत्नी और बच्चे गायब हैं। ‘परिवार में विवाद की जानकारी नहीं है’ मकान मालिक शिव शंकर सिंह ने बताया कि 1800 प्रति माह रेंट पर युवक ने किराए पर कमरा लिया था। वह मजदूरी करता था। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। परिवार के बीच किस तरह का विवाद था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ‘दूध देने वाले ने देखा शव’ शिव शंकर सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति रोज की तरह मकान में दूध देने पहुंचा था। वह दो अन्य किरायेदारों को दूध देता है। पहले किरायेदार को दूध देने के बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा सटा हुआ था। धक्का देने पर वह खुल गया। अंदर युवक का शव देखकर शोर मचाने लगा। इसके बाद डायल-112 की टीम को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन-2 एसडीपीओ कार्तिकेयन के.ए. भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों आंखें फोड़ दी। शव किराए के कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। घटना जिला मुख्यालय के चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 की है। पत्नी और बच्चों के साथ रहता था मृतक की पहचान मीनापुर के राघोपुर निवासी उपेंद्र पासवान(35) के तौर पर हुई है। करीब ढाई महीने से इस मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। इस मामले में पुलिस के लिए जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि मृतक की पत्नी और बच्चे गायब हैं। ‘परिवार में विवाद की जानकारी नहीं है’ मकान मालिक शिव शंकर सिंह ने बताया कि 1800 प्रति माह रेंट पर युवक ने किराए पर कमरा लिया था। वह मजदूरी करता था। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। परिवार के बीच किस तरह का विवाद था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ‘दूध देने वाले ने देखा शव’ शिव शंकर सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति रोज की तरह मकान में दूध देने पहुंचा था। वह दो अन्य किरायेदारों को दूध देता है। पहले किरायेदार को दूध देने के बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा सटा हुआ था। धक्का देने पर वह खुल गया। अंदर युवक का शव देखकर शोर मचाने लगा। इसके बाद डायल-112 की टीम को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन-2 एसडीपीओ कार्तिकेयन के.ए. भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *