मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित सीढ़ी घाट पर रविवार को एक युवक नदी में डूब गया। अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते नदी की धारा में समा गया। देर शाम तक एसडीआरएफ टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लापता युवक की पहचान जैतपुर के सुकुल बसरा गांव निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है। मोबाइल दुकान में बजाज फाइनेंस के कर्मी के तौर पर काम कर रहा था। दोस्त को बचा लिया गया, लेकिन विकास नदी में लापता हो गया मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विकास अपने एक दोस्त के साथ सीढ़ी घाट पर नहाने पहुंचा था। दोनों नदी में उतरे ही थे कि अचानक विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसका दोस्त बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी पानी में फंसने लगा। दोनों को संघर्ष करते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोस्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक विकास नदी में लापता हो चुका था। घाट पर जुटी भीड़, SDRF की देरी से बढ़ा आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही विकास के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सीढ़ी घाट पहुंच गए। डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। हालांकि देर शाम तक बचाव दल के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए घाट पर हंगामा किया और जल्द रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग की। “गाड़ी में तेल नहीं है” कहने का आरोप, परिजन भड़के मृतक की मामी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रेस्क्यू टीम के नहीं पहुंचने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि नाव चलाने के लिए तेल उपलब्ध नहीं है। इस कथित जवाब के बाद परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। घर में अकेला कमाने वाला था विकास विकास के मामा निलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घर से ड्यूटी के लिए निकला था। वह नदी घाट कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद विकास ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था और घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। तीन महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल इस हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। परिजनों के अनुसार, विकास की शादी महज तीन महीने पहले ज्योति कुमारी से हुई थी। ज्योति एक निजी कंपनी में बिलिंग का कार्य करती हैं। पति के नदी में लापता होने की खबर सुनते ही ज्योति बेसुध हो गईं। SDRF टीम के पहुंचते ही चलेगा सर्च ऑपरेशन सिकंदरपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सघन खोजबीन अभियान चलाया जाएगा। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित सीढ़ी घाट पर रविवार को एक युवक नदी में डूब गया। अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते नदी की धारा में समा गया। देर शाम तक एसडीआरएफ टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लापता युवक की पहचान जैतपुर के सुकुल बसरा गांव निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है। मोबाइल दुकान में बजाज फाइनेंस के कर्मी के तौर पर काम कर रहा था। दोस्त को बचा लिया गया, लेकिन विकास नदी में लापता हो गया मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विकास अपने एक दोस्त के साथ सीढ़ी घाट पर नहाने पहुंचा था। दोनों नदी में उतरे ही थे कि अचानक विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसका दोस्त बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी पानी में फंसने लगा। दोनों को संघर्ष करते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोस्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक विकास नदी में लापता हो चुका था। घाट पर जुटी भीड़, SDRF की देरी से बढ़ा आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही विकास के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सीढ़ी घाट पहुंच गए। डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। हालांकि देर शाम तक बचाव दल के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए घाट पर हंगामा किया और जल्द रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग की। “गाड़ी में तेल नहीं है” कहने का आरोप, परिजन भड़के मृतक की मामी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रेस्क्यू टीम के नहीं पहुंचने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि नाव चलाने के लिए तेल उपलब्ध नहीं है। इस कथित जवाब के बाद परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। घर में अकेला कमाने वाला था विकास विकास के मामा निलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घर से ड्यूटी के लिए निकला था। वह नदी घाट कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद विकास ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था और घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। तीन महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल इस हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। परिजनों के अनुसार, विकास की शादी महज तीन महीने पहले ज्योति कुमारी से हुई थी। ज्योति एक निजी कंपनी में बिलिंग का कार्य करती हैं। पति के नदी में लापता होने की खबर सुनते ही ज्योति बेसुध हो गईं। SDRF टीम के पहुंचते ही चलेगा सर्च ऑपरेशन सिकंदरपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सघन खोजबीन अभियान चलाया जाएगा।


