मुजफ्फरपुर- महिंद्रा कंपनी के वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत:परिजनों ने शव रख NH तीन घंटे तक रखा जाम; हत्या का आरोप, 50 लाख मुआवजे की मांग

मुजफ्फरपुर- महिंद्रा कंपनी के वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत:परिजनों ने शव रख NH तीन घंटे तक रखा जाम; हत्या का आरोप, 50 लाख मुआवजे की मांग

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर निवासी इलेक्ट्रिशियन पंकज कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार को शव कंपनी के वेयरहाउस में के अंदर मिला था। इसके विरोध में गुरुवार को मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को NH पर रखकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण दरभंगा की तरफ जाने वाले NH, मोतिहारी की तरफ जाने वाले न और हाजीपुर तरफ जाने वाले फोरलेन सभी तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हत्या का केस दर्ज करने की मांग मृतक के बड़े भाई विजय कुमार ने कहा कि पंकज परिवार में कमाने वाला मुख्य सदस्य था। वह महिंद्रा कंपनी के स्पेयर पार्ट्स वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। परिवार के बुजुर्ग माता-पिता समेत अन्य सदस्य उसकी कमाई पर निर्भर थे। उन्होंने मामले में हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। फोन आया- मेडिकल में भाई की लाश पड़ी है विजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके भाई की लाश मेडिकल में पड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस बोली- जांच जारी, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। हालांकि, परिजनों ने हत्या की बात बताते हुए आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल यानी वेयरहाउस को सुरक्षित किया गया था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। ब्लड सैंपल समेत अन्य साक्ष्य भी लिए गए हैं। फिलहाल घटनास्थल से लोहे की रॉड या किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वेयरहाउस का ताला परिस्थितियों के अनुसार खोला गया था और घटनास्थल को आगे भी सुरक्षित रखा जाएगा। कंपनी के मालिक से अभी संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि उनके भाई से संपर्क हुआ है। आश्वासन के बाद करीब 3 घंटे बाद हटा जाम जाम की सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी और कांटी विधायक अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग रखी। पुलिस और विधायक की ओर से उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे से अधिक समय से लगा जाम समाप्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर निवासी इलेक्ट्रिशियन पंकज कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार को शव कंपनी के वेयरहाउस में के अंदर मिला था। इसके विरोध में गुरुवार को मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को NH पर रखकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण दरभंगा की तरफ जाने वाले NH, मोतिहारी की तरफ जाने वाले न और हाजीपुर तरफ जाने वाले फोरलेन सभी तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हत्या का केस दर्ज करने की मांग मृतक के बड़े भाई विजय कुमार ने कहा कि पंकज परिवार में कमाने वाला मुख्य सदस्य था। वह महिंद्रा कंपनी के स्पेयर पार्ट्स वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। परिवार के बुजुर्ग माता-पिता समेत अन्य सदस्य उसकी कमाई पर निर्भर थे। उन्होंने मामले में हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। फोन आया- मेडिकल में भाई की लाश पड़ी है विजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके भाई की लाश मेडिकल में पड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस बोली- जांच जारी, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। हालांकि, परिजनों ने हत्या की बात बताते हुए आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल यानी वेयरहाउस को सुरक्षित किया गया था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। ब्लड सैंपल समेत अन्य साक्ष्य भी लिए गए हैं। फिलहाल घटनास्थल से लोहे की रॉड या किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वेयरहाउस का ताला परिस्थितियों के अनुसार खोला गया था और घटनास्थल को आगे भी सुरक्षित रखा जाएगा। कंपनी के मालिक से अभी संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि उनके भाई से संपर्क हुआ है। आश्वासन के बाद करीब 3 घंटे बाद हटा जाम जाम की सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी और कांटी विधायक अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग रखी। पुलिस और विधायक की ओर से उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे से अधिक समय से लगा जाम समाप्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *