मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को हादसे में एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए, जबकि दो लोग झुलसकर घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल के पास एक घर में आग भी लग गई। ब्लास्ट और आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। नोट- खबर अपडेट हो रही है। मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को हादसे में एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए, जबकि दो लोग झुलसकर घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल के पास एक घर में आग भी लग गई। ब्लास्ट और आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। नोट- खबर अपडेट हो रही है।

