राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ, नालंदा मंडल का संयुक्त मंडलीय चुनाव सह द्विवार्षिक अधिवेशन बिहारशरीफ प्रधान डाकघर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न संवर्गों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एडमिनिस्ट्रेटर-सह-डाक सहायक कुमार अभिषेक को चुना गया। वहीं, पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग में मोहम्मद साजिद आलम तथा राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सत्र 2026–2028 के लिए देवनंदन प्रसाद सिंह मंडलीय सचिव निर्वाचित हुए। ग्रुप-सी कार्यकारिणी में ये शामिल लेखापाल शुभंकर कुमार को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, पाली कुमारी, मुन्नू कुमार और अविनाश कुमार पंकज को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में शैलेन्द्र कुमार, मनोज कुमार भारती, जितेन्द्र कुमार व श्याम सुंदर कुमार चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार व धर्मेन्द्र कुमार, संगठन सचिव पद पर रंजन कुमार, दिलीप कुमार व अशोक कुमार तथा अंकेक्षक के रूप में सीमा कुमारी का चयन हुआ। पोस्टमैन एवं एमटीएस कैटेगरी में ये निर्वाचित सींकु कुमारी अध्यक्ष और रमल सईद उपाध्यक्ष चुनी गईं। सचिव मो. साजिद आलम के साथ संयुक्त सचिव पद पर संतोष कुमार व राहुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी तथा संगठन सचिव धीरज कुमार बनाए गए। ग्रामीण डाक सेवक संघ 23वें द्विवार्षिक अधिवेशन के तहत विजय उपाध्याय अध्यक्ष, संजय कुमार व रोशन कुमार उपाध्यक्ष तथा रविशंकर कुमार व कुणाल किशोर सहायक सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र उपाध्याय, सहायक कोषाध्यक्ष मो. सैफुल इस्लाम, संगठन मंत्री पद पर राज किशोर, नागमणि प्रसाद, राहुल कुमार व देवेंद्र पासवान और अंकेक्षक पद पर संतोष कुमार को दायित्व सौंपा गया। अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता: कुमार अभिषेक नवनिर्वाचित सचिव कुमार अभिषेक ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और संगठन की एकता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डाक अधीक्षक के प्रति जताया आभार अधिवेशन में नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही। संगठन ने उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही रामाशीष कुमार, रंजीत कुमार रजक और अभिषेक कुमार के सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रांतीय सचिव महेश पासवान, बिहारशरीफ के पोस्टमास्टर मनीष आनंद, पूर्व सचिव अमलेश कुमार, गया से विकास कुमार, नवादा से परवेज मंजर समेत विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिवेशन का समापन संगठन की मजबूती और कर्मचारी एकता के संकल्प के साथ हुआ। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ, नालंदा मंडल का संयुक्त मंडलीय चुनाव सह द्विवार्षिक अधिवेशन बिहारशरीफ प्रधान डाकघर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न संवर्गों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एडमिनिस्ट्रेटर-सह-डाक सहायक कुमार अभिषेक को चुना गया। वहीं, पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग में मोहम्मद साजिद आलम तथा राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सत्र 2026–2028 के लिए देवनंदन प्रसाद सिंह मंडलीय सचिव निर्वाचित हुए। ग्रुप-सी कार्यकारिणी में ये शामिल लेखापाल शुभंकर कुमार को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, पाली कुमारी, मुन्नू कुमार और अविनाश कुमार पंकज को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में शैलेन्द्र कुमार, मनोज कुमार भारती, जितेन्द्र कुमार व श्याम सुंदर कुमार चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार व धर्मेन्द्र कुमार, संगठन सचिव पद पर रंजन कुमार, दिलीप कुमार व अशोक कुमार तथा अंकेक्षक के रूप में सीमा कुमारी का चयन हुआ। पोस्टमैन एवं एमटीएस कैटेगरी में ये निर्वाचित सींकु कुमारी अध्यक्ष और रमल सईद उपाध्यक्ष चुनी गईं। सचिव मो. साजिद आलम के साथ संयुक्त सचिव पद पर संतोष कुमार व राहुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी तथा संगठन सचिव धीरज कुमार बनाए गए। ग्रामीण डाक सेवक संघ 23वें द्विवार्षिक अधिवेशन के तहत विजय उपाध्याय अध्यक्ष, संजय कुमार व रोशन कुमार उपाध्यक्ष तथा रविशंकर कुमार व कुणाल किशोर सहायक सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र उपाध्याय, सहायक कोषाध्यक्ष मो. सैफुल इस्लाम, संगठन मंत्री पद पर राज किशोर, नागमणि प्रसाद, राहुल कुमार व देवेंद्र पासवान और अंकेक्षक पद पर संतोष कुमार को दायित्व सौंपा गया। अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता: कुमार अभिषेक नवनिर्वाचित सचिव कुमार अभिषेक ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और संगठन की एकता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डाक अधीक्षक के प्रति जताया आभार अधिवेशन में नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही। संगठन ने उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही रामाशीष कुमार, रंजीत कुमार रजक और अभिषेक कुमार के सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रांतीय सचिव महेश पासवान, बिहारशरीफ के पोस्टमास्टर मनीष आनंद, पूर्व सचिव अमलेश कुमार, गया से विकास कुमार, नवादा से परवेज मंजर समेत विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिवेशन का समापन संगठन की मजबूती और कर्मचारी एकता के संकल्प के साथ हुआ।

