मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 के ट्रेनिंग कैंप में रविवार शाम एक महिला ट्रांसजेंडर कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। अवंतिका सिंधु नामक कांस्टेबल बैरक के बाथरूम में फंदे से लटकी मिलीं। साथियों की सूचना पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अवंतिका सिंधु पश्चिम चंपारण के बेतिया क्षेत्र के पहाड़पुर की निवासी थीं। वह पटना पुलिस लाइन से लगभग 500 प्रशिक्षुओं के एक दल के साथ जमालपुर में प्रशिक्षण के लिए आई थीं। इस दल में कुल 16 ट्रांसजेंडर जवान शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएपी-9 के कमांडेंट मिथिलेश कुमार, डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता और एसएचओ पंकज कुमार पासवान तुरंत कैंप पहुंचे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैरक में मौजूद अन्य प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अवंतिका का मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के पीछे की परिस्थितियों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। ट्रेनिंग के समय बैरक में रुकी थी अवंतिका प्रशिक्षुओं ने बताया कि अवंतिका पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं, जिसके कारण वह नियमित रूप से प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रही थीं। रविवार को जब पूरा बैच प्रशिक्षण के लिए ग्राउंड में गया था, तब वह बैरक में ही रुकी थीं। शाम को जब साथी प्रशिक्षण से लौटे, तो उन्होंने अवंतिका की तलाश शुरू की। बाथरूम में उन्हें फंदे से लटका देखकर साथियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना के बाद अधिकारियों ने बैरक में रहने वाली उनकी सहेलियों से भी जानकारी ली। पुलिस रविवार को उनकी दिन भर की गतिविधियों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। मोबाइल और निजी संपर्कों की जांच, परिजनों को दी सूचना पुलिस अवंतिका के मोबाइल फोन और निजी संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना से पहले उसने किन लोगों से बातचीत की थी और क्या किसी तरह का दबाव, विवाद या अन्य परिस्थिति सामने आती है। पुलिस इन सभी पहलुओं की तथ्यात्मक जांच कर रही है। कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 के ट्रेनिंग कैंप में रविवार शाम एक महिला ट्रांसजेंडर कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। अवंतिका सिंधु नामक कांस्टेबल बैरक के बाथरूम में फंदे से लटकी मिलीं। साथियों की सूचना पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अवंतिका सिंधु पश्चिम चंपारण के बेतिया क्षेत्र के पहाड़पुर की निवासी थीं। वह पटना पुलिस लाइन से लगभग 500 प्रशिक्षुओं के एक दल के साथ जमालपुर में प्रशिक्षण के लिए आई थीं। इस दल में कुल 16 ट्रांसजेंडर जवान शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएपी-9 के कमांडेंट मिथिलेश कुमार, डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता और एसएचओ पंकज कुमार पासवान तुरंत कैंप पहुंचे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैरक में मौजूद अन्य प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अवंतिका का मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के पीछे की परिस्थितियों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। ट्रेनिंग के समय बैरक में रुकी थी अवंतिका प्रशिक्षुओं ने बताया कि अवंतिका पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं, जिसके कारण वह नियमित रूप से प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रही थीं। रविवार को जब पूरा बैच प्रशिक्षण के लिए ग्राउंड में गया था, तब वह बैरक में ही रुकी थीं। शाम को जब साथी प्रशिक्षण से लौटे, तो उन्होंने अवंतिका की तलाश शुरू की। बाथरूम में उन्हें फंदे से लटका देखकर साथियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना के बाद अधिकारियों ने बैरक में रहने वाली उनकी सहेलियों से भी जानकारी ली। पुलिस रविवार को उनकी दिन भर की गतिविधियों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। मोबाइल और निजी संपर्कों की जांच, परिजनों को दी सूचना पुलिस अवंतिका के मोबाइल फोन और निजी संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना से पहले उसने किन लोगों से बातचीत की थी और क्या किसी तरह का दबाव, विवाद या अन्य परिस्थिति सामने आती है। पुलिस इन सभी पहलुओं की तथ्यात्मक जांच कर रही है। कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

