मुंगेर के बेकापुर बाजार स्थित किराना पट्टी में शुक्रवार को एक किराना दुकान पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। दुकानदार से कहासुनी के बाद एक युवक 3-4 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और हवाई फायरिंग कर फरार हो गया। गोली चलने की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ई-रिक्शा पर बैठे युवक से हुआ विवाद पीड़ित दुकानदार योगेंद्र मंडल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने एक युवक ई-रिक्शा पर बैठकर फोन पर किसी वारदात को अंजाम देने की बात कर रहा था। बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने युवक को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा युवक योगेंद्र मंडल के मुताबिक, कुछ देर बाद वही युवक 3-4 अन्य लड़कों के साथ दुकान पर पहुंच गया। आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हथियार निकालकर हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक से पहले भी दो बार विवाद हो चुका था। CCTV फुटेज पुलिस को सौंपा घटना के बाद योगेंद्र मंडल ने पुलिस को सूचना दी और दुकान में लगे CCTV कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया। सूचना मिलते ही 112 की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दुकानदार और आरोपियों के बीच विवाद के बाद हवाई फायरिंग की गई। पीड़ित के आवेदन पर दो नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। मुंगेर के बेकापुर बाजार स्थित किराना पट्टी में शुक्रवार को एक किराना दुकान पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। दुकानदार से कहासुनी के बाद एक युवक 3-4 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और हवाई फायरिंग कर फरार हो गया। गोली चलने की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ई-रिक्शा पर बैठे युवक से हुआ विवाद पीड़ित दुकानदार योगेंद्र मंडल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने एक युवक ई-रिक्शा पर बैठकर फोन पर किसी वारदात को अंजाम देने की बात कर रहा था। बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने युवक को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा युवक योगेंद्र मंडल के मुताबिक, कुछ देर बाद वही युवक 3-4 अन्य लड़कों के साथ दुकान पर पहुंच गया। आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हथियार निकालकर हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक से पहले भी दो बार विवाद हो चुका था। CCTV फुटेज पुलिस को सौंपा घटना के बाद योगेंद्र मंडल ने पुलिस को सूचना दी और दुकान में लगे CCTV कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया। सूचना मिलते ही 112 की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दुकानदार और आरोपियों के बीच विवाद के बाद हवाई फायरिंग की गई। पीड़ित के आवेदन पर दो नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

