मातृ वंदना योजना के नाम पर ठगे 1.48 लाख रूपये:फरीदाबाद में महिला को फंसाया, आरोपी ने पिता का खाता ठगों को दिया, राजस्थान का रहने वाला, कोर्ट ने भेजा जेल

मातृ वंदना योजना के नाम पर ठगे 1.48 लाख रूपये:फरीदाबाद में महिला को फंसाया, आरोपी ने पिता का खाता ठगों को दिया, राजस्थान का रहने वाला, कोर्ट ने भेजा जेल

फरीदाबाद में सरकार की मातृ वंदना योजना की एवज में 1.48 लाख रूपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगो ने इस महिला को इस योजना के 6000 रूपये दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना NIT की टीम ने राजस्थान के झुंझुनू निवासी अक्षय उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। देवर के फोन के बाद आया ठगों का कॉल पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव जाजरू की शिव कॉलोनी निवासी महिला राखी ने शिकायत दी कि उनकी देवरानी को बेटी हुई थी। 9 अक्टूबर को उनके देवर प्रवेश का फोन आया। उसने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाले 6000 रुपये खाते में नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में उसने महिला का मोबाइल नंबर संबंधित व्यक्ति को दे दिया है। इसके बाद महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सरकारी योजना के तहत रुपये दिलाने का भरोसा दिया और मोबाइल पर कुछ प्रक्रिया पूरी करने को कहा। UPI ID डालते ही खाते से निकल गए पैसे ठग ने महिला को एक UPI ID भेजी। महिला ने इसे अपने PhonePe ऐप में दर्ज कर दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से दो बार में 96,754 रुपये और 52,000 रुपये निकल गए। इस तरह महिला के खाते से कुल 1.48 रुपये की ठगी हो गई। शिकायत मिलने पर साइबर थाना NIT ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पिता का बैंक खाता ठगों को दिया था पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय उर्फ रोहित ने ठगी करने वालों को अपने पिता का बैंक खाता उपलब्ध कराया था। आरोपी ने इस खाते में अपना मोबाइल नंबर भी रजिस्टर करवा रखा था। महिला से ठगी गई रकम में से 96,754 रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *