इंदौर में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:दुकान पर काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; आरोपी फरार

इंदौर में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:दुकान पर काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; आरोपी फरार

इंदौर के लिंबोदी इलाके में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर तेजाजी नगर पुलिस ने मनोज निवासी शिव पार्वती नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आधार कार्ड के मुताबिक, मनोज की उम्र 17 साल 10 महीने है। आरोप है कि काम के सिलसिले में घर आने-जाने के दौरान बच्ची को देखकर अश्लील हरकतें करता था। बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। कपड़ों के कारोबार के सिलसिले में घर आता-जाता था कर्मचारी पीड़िता की मां ने बताया कि उनका कपड़ों के साथ शेयर कमोडिटी का काम है। उन्होंने मनोज को करीब डेढ़ साल पहले काम पर रखा था। दुकान के साथ घर से भी कपड़ों का व्यापार होता है, इसलिए मनोज का घर आना-जाना था। मां के मुताबिक, काम के दौरान मनोज उनकी बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा। उसने एक-दो बार बच्ची से कहा कि वह उसे पसंद करता है। बच्ची ने उसे मना कर दिया, लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। आरोप है कि उसने कई बार बच्ची को अश्लील इशारे किए। परेशान होकर बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मोबाइल में चैटिंग और बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलने का दावा पीड़िता की मां ने जब मनोज से इस बारे में बात की, तो उसने इनकार कर दिया। मां के मुताबिक, मनोज का मोबाइल लेकर उसमें मौजूद रिकॉर्डिंग और चैटिंग देखी गई। आरोप है कि उसमें वह अपने दोस्तों से बच्ची को लेकर अश्लील बातें कर रहा था। साथ ही, मां के घर पर नहीं रहने के दौरान बच्ची से बातचीत करने का जिक्र भी था। इस मामले में बशीर नाम के एक अन्य युवक की भूमिका भी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मनोज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद उसका परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *