पीपराकोठी। आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। अधिकारियों ने पंडितपुर गांव में जुलूस के प्रस्तावित मार्ग और स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी सुनील कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पहले, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में एसआई शाहिल कुमार, एसआई आदित्य भारद्वाज, एसआई रंजीत राम, एसआई स्मिता राजश्री, एसआई राजवीर, एसआई पूजा कुमारी, एएसआई राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पीपराकोठी। आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। अधिकारियों ने पंडितपुर गांव में जुलूस के प्रस्तावित मार्ग और स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी सुनील कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पहले, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में एसआई शाहिल कुमार, एसआई आदित्य भारद्वाज, एसआई रंजीत राम, एसआई स्मिता राजश्री, एसआई राजवीर, एसआई पूजा कुमारी, एएसआई राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।


