सुपौल-जिउतिया पर स्नान करने गई बच्ची धार में डूबी:मां के साथ गई थी, देर शाम तक सुराग नहीं मिला; सुबह फिर तलाश होगी

सुपौल-जिउतिया पर स्नान करने गई बच्ची धार में डूबी:मां के साथ गई थी, देर शाम तक सुराग नहीं मिला; सुबह फिर तलाश होगी

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के जागीर गांव में शुक्रवार को जिउतिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मां के साथ बेरदह धार में स्नान करने गई 7 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई। देर शाम तक ग्रामीणों और पुलिस की तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। मां के साथ स्नान करने गई थी बच्ची लापता बच्ची की पहचान डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी बिंदेश्वरी यादव की 7 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोनाक्षी अपनी मां के साथ धार में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई। ग्रामीणों ने घंटों की खोजबीन बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय संसाधनों और जुगाड़ के सहारे ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बच्ची की तलाश में पुलिस और ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है। सारण में बाढ़ के कारण NDRF टीम उपलब्ध नहीं राघोपुर की अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सुपौल जिले में एनडीआरएफ की गोताखोर टीम उपलब्ध नहीं है। सारण में बाढ़ की स्थिति के कारण सभी एनडीआरएफ टीमें वहां तैनात हैं। ऑक्सीजन की कमी से रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन सीओ के अनुसार, भपटियाही से चार-पांच लोगों की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने कुछ देर तक बच्ची की तलाश की, लेकिन गहरे पानी और ऑक्सीजन की कमी के कारण अभियान को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ऑक्सीजन की व्यवस्था के बाद शनिवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाने का प्रयास किया जाएगा। सोनाक्षी एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार और ग्रामीणों की निगाह अब शनिवार सुबह शुरू होने वाले तलाशी अभियान पर टिकी है। सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के जागीर गांव में शुक्रवार को जिउतिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मां के साथ बेरदह धार में स्नान करने गई 7 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई। देर शाम तक ग्रामीणों और पुलिस की तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। मां के साथ स्नान करने गई थी बच्ची लापता बच्ची की पहचान डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी बिंदेश्वरी यादव की 7 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोनाक्षी अपनी मां के साथ धार में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई। ग्रामीणों ने घंटों की खोजबीन बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय संसाधनों और जुगाड़ के सहारे ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बच्ची की तलाश में पुलिस और ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है। सारण में बाढ़ के कारण NDRF टीम उपलब्ध नहीं राघोपुर की अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सुपौल जिले में एनडीआरएफ की गोताखोर टीम उपलब्ध नहीं है। सारण में बाढ़ की स्थिति के कारण सभी एनडीआरएफ टीमें वहां तैनात हैं। ऑक्सीजन की कमी से रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन सीओ के अनुसार, भपटियाही से चार-पांच लोगों की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने कुछ देर तक बच्ची की तलाश की, लेकिन गहरे पानी और ऑक्सीजन की कमी के कारण अभियान को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ऑक्सीजन की व्यवस्था के बाद शनिवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाने का प्रयास किया जाएगा। सोनाक्षी एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार और ग्रामीणों की निगाह अब शनिवार सुबह शुरू होने वाले तलाशी अभियान पर टिकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *