पुलिस मुखबिर बताकर युवक की पिटाई का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:गड़हिया बाजार में हुई घटना, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस मुखबिर बताकर युवक की पिटाई का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:गड़हिया बाजार में हुई घटना, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के कोईलहरा मुशहरी टोला में एक युवक को पुलिस मुखबिर बताकर पीटने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शराब की सूचना पर हुई छापेमारी के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त की शाम चौहनिया गांव के युवक अंकित दूबे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। ग्रामीणों ने पीड़ित को पुलिस की गाड़ी से उतारकर भी पीटने का प्रयास किया था। गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोईलहरा मुशहरी टोला निवासी दीलिप मांझी है। उसके खिलाफ गड़हिया बाजार थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा मोतिहारी भेज दिया गया है। गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के कोईलहरा मुशहरी टोला में एक युवक को पुलिस मुखबिर बताकर पीटने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शराब की सूचना पर हुई छापेमारी के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त की शाम चौहनिया गांव के युवक अंकित दूबे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। ग्रामीणों ने पीड़ित को पुलिस की गाड़ी से उतारकर भी पीटने का प्रयास किया था। गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोईलहरा मुशहरी टोला निवासी दीलिप मांझी है। उसके खिलाफ गड़हिया बाजार थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा मोतिहारी भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *