महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया:नंदी हॉल में की पूजा; बोले- यहां आकर धन्य महसूस करता हूं

महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया:नंदी हॉल में की पूजा; बोले- यहां आकर धन्य महसूस करता हूं

केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया और पूजा की। मंदिर के पुजारी आकाश गुरु ने विधि-विधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद मांडविया ने कहा कि उन्हें भगवान महाकालेश्वर के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हर सनातनी और हिंदू के मन में महाकालेश्वर के दर्शन की भावना और सपना रहता है। यहां आकर धन्य महसूस करता हूं मांडविया ने कहा कि उन्हें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मध्यप्रदेश आने पर वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन जरूर करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर वे धन्यता महसूस करते हैं। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने डॉ. मांडविया का स्वागत किया। मंदिर की परंपरा के अनुसार उन्हें सम्मानित भी किया गया। दर्शन के बाद मांडविया मंदिर से रवाना हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *