तरनतारन के श्मशानघाट में लटका मिला युवक का शव:हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच, पुलिस बोली-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

तरनतारन के श्मशानघाट में लटका मिला युवक का शव:हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच, पुलिस बोली-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नूआं कस्बे के श्मशानघाट में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना 30 अक्टूबर को सामने आई। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे में शव मिलने की सूचना पर थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची। सब-डिवीजन पट्टी के डीएसपी रवि शेर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान सुखराज सिंह (22), पुत्र गुर प्रकाश सिंह, निवासी गांव चौधरीवाला के रूप में हुई। अभी यह साफ नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा डीएसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने श्मशानघाट में पेड़ से लटका शव देखा था। सूचना मिलने पर थाना सरहाली कलां के मुख्य अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच की। डीएसपी रवि शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *