मधेपुरा में पैसा लेकर घर नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई:PM आवास योजना की जांच शुरू; नोटिस के बाद भी घर निर्माण नहीं करने पर होगी वसूली

मधेपुरा में पैसा लेकर घर नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई:PM आवास योजना की जांच शुरू; नोटिस के बाद भी घर निर्माण नहीं करने पर होगी वसूली

मधेपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर नोटिस के बाद भी घर नहीं बनाए जाते हैं, तो उनसे पैसे की वसूली की जाएगी। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों की जांच शुरू कर दी है। इस जांच का मकसद पात्र लाभार्थियों को समय पर घर का लाभ दिलाना है। साथ ही, उन लाभार्थियों पर कार्रवाई करना भी है, जिन्हें राशि मिलने के बाद भी उन्होंने निर्माण शुरू नहीं किया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अब तक वार्ड नंबर 13 में 10 लाभार्थियों के घरों की जांच की जा चुकी है। पैसे देने के बाद भी लोगों ने नहीं बनवाया घर जांच में सामने आया कि कई लाभार्थियों को घर बनाने के लिए पैसे काफी पहले मिल चुके हैं। लेकिन, उन्होंने अभी तक घर का निर्माण शुरू नहीं किया है। ऐसे लाभार्थियों को नगर परिषद कार्यालय की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में उन्हें समय पर घर का निर्माण पूरा करने और नियम के अनुसार अगली किस्त लेने के लिए कहा जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जिन लाभार्थियों को योजना के पैसे नहीं मिले हैं, उन्हें क्यों नहीं मिले। यह जांच पूरी होने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है। घर नहीं बनवाने वालों से होगी वसूली उन्होंने यह भी बताया कि नोटिस देने के बाद भी अगर लाभार्थी घर का निर्माण नहीं कराते हैं, तो उनसे योजना के तहत दी गई राशि की वसूली शुरू की जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र के दूसरे वार्डों में भी योजना के लाभार्थियों के घरों की जांच की जाएगी। मधेपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर नोटिस के बाद भी घर नहीं बनाए जाते हैं, तो उनसे पैसे की वसूली की जाएगी। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों की जांच शुरू कर दी है। इस जांच का मकसद पात्र लाभार्थियों को समय पर घर का लाभ दिलाना है। साथ ही, उन लाभार्थियों पर कार्रवाई करना भी है, जिन्हें राशि मिलने के बाद भी उन्होंने निर्माण शुरू नहीं किया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अब तक वार्ड नंबर 13 में 10 लाभार्थियों के घरों की जांच की जा चुकी है। पैसे देने के बाद भी लोगों ने नहीं बनवाया घर जांच में सामने आया कि कई लाभार्थियों को घर बनाने के लिए पैसे काफी पहले मिल चुके हैं। लेकिन, उन्होंने अभी तक घर का निर्माण शुरू नहीं किया है। ऐसे लाभार्थियों को नगर परिषद कार्यालय की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में उन्हें समय पर घर का निर्माण पूरा करने और नियम के अनुसार अगली किस्त लेने के लिए कहा जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जिन लाभार्थियों को योजना के पैसे नहीं मिले हैं, उन्हें क्यों नहीं मिले। यह जांच पूरी होने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है। घर नहीं बनवाने वालों से होगी वसूली उन्होंने यह भी बताया कि नोटिस देने के बाद भी अगर लाभार्थी घर का निर्माण नहीं कराते हैं, तो उनसे योजना के तहत दी गई राशि की वसूली शुरू की जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र के दूसरे वार्डों में भी योजना के लाभार्थियों के घरों की जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *