कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के कदहर कला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल के बच्चे संदीप पासवान की मौत हो गई। इस घटना में उसकी मां बेबी देवी और आठ साल का बड़ा भाई दीपक पासवान गंभीर रूप से झुलस गए। संदीप ओम प्रकाश पासवान का बेटा था। संदीप अपनी मां बेबी देवी और बड़े भाई दीपक पासवान के साथ गांव के पास खेत में काम कर रहा था। उसी समय अचानक मौसम बदला और तेज आकाशीय बिजली गिर गई। संदीप बिजली की सीधी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां और भाई भी बिजली के ताप से झुलस गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर परिजन को बताया घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों को बताया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को तुरंत इलाज के लिए अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छह साल के संदीप को मृत बताया। आठ साल के दीपक पासवान को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी मां बेबी देवी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में दुख का माहौल है। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के कदहर कला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल के बच्चे संदीप पासवान की मौत हो गई। इस घटना में उसकी मां बेबी देवी और आठ साल का बड़ा भाई दीपक पासवान गंभीर रूप से झुलस गए। संदीप ओम प्रकाश पासवान का बेटा था। संदीप अपनी मां बेबी देवी और बड़े भाई दीपक पासवान के साथ गांव के पास खेत में काम कर रहा था। उसी समय अचानक मौसम बदला और तेज आकाशीय बिजली गिर गई। संदीप बिजली की सीधी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां और भाई भी बिजली के ताप से झुलस गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर परिजन को बताया घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों को बताया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को तुरंत इलाज के लिए अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छह साल के संदीप को मृत बताया। आठ साल के दीपक पासवान को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी मां बेबी देवी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में दुख का माहौल है।

