मऊगंज में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, मऊगंज बाजार से घर लौटते समय हादसा

मऊगंज में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, मऊगंज बाजार से घर लौटते समय  हादसा

मऊगंज में बराव मोड़ के आगे पैपखार नहर के पास रविवार देर रात एक हादसे में 25 साल के युवक योगेश गौतम की मौत हो गई। उसका साथी मुकेश साकेत गंभीर घायल है। दोनों मऊगंज बाजार से अपने घर बराव लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर करीब 30 फीट दूर जा गिरे। डायल-112 टीम ने उन्हें सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित किया। बराव बड़ा टोला निवासी योगेश अपने साथी मुकेश के साथ थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी आनंद यादव ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई थी। मऊगंज थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने से दोनों घायल हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। योगेश के शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *