आरा-चांदी मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जमीरा और चांदी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नेवी जवान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले विजेंद्र सिंह के 32 साल के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वे नेवी के जवान थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई में पोस्टेड था। 2 अक्टूबर को छुट्टी लेकर गांव आए थे मृतक के चचेरे भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार 2 अक्टूबर को छुट्टी लेकर गांव आए थे। उन्हें 23 अक्टूबर को वापस जाना था, लेकिन उनके ससुर महेंद्र सिंह किडनी के बीमारी से पीड़ित है। ससुर को लेकर उनका डायलिसिस करने को लेकर सोमवार की देर शाम बाइक से चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान जमीरा और चांदी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 को सूचना देकर सदर अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को जानकारी दी। इसके बाद घायल नेवी के जवान मुकेश को पुलिस की गाड़ी से ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की जानकारी के बाद मुकेश के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मुकेश अपने दो भाई में बड़ा था। छोटा भाई विमलेश कुमार भी नेवी में है और वो भी मुंबई में पोस्टेड है। मुकेश के परिवार में मां अस्तुरना देवी, पत्नी नेहा कुमारी व दो पुत्र प्रतीक एवं प्रत्यूष है। घटना के बाद मृतक जवान के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां अस्तुरना देवी, पत्नी नेहा कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-चांदी मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जमीरा और चांदी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नेवी जवान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले विजेंद्र सिंह के 32 साल के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वे नेवी के जवान थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई में पोस्टेड था। 2 अक्टूबर को छुट्टी लेकर गांव आए थे मृतक के चचेरे भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार 2 अक्टूबर को छुट्टी लेकर गांव आए थे। उन्हें 23 अक्टूबर को वापस जाना था, लेकिन उनके ससुर महेंद्र सिंह किडनी के बीमारी से पीड़ित है। ससुर को लेकर उनका डायलिसिस करने को लेकर सोमवार की देर शाम बाइक से चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान जमीरा और चांदी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 को सूचना देकर सदर अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को जानकारी दी। इसके बाद घायल नेवी के जवान मुकेश को पुलिस की गाड़ी से ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की जानकारी के बाद मुकेश के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मुकेश अपने दो भाई में बड़ा था। छोटा भाई विमलेश कुमार भी नेवी में है और वो भी मुंबई में पोस्टेड है। मुकेश के परिवार में मां अस्तुरना देवी, पत्नी नेहा कुमारी व दो पुत्र प्रतीक एवं प्रत्यूष है। घटना के बाद मृतक जवान के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां अस्तुरना देवी, पत्नी नेहा कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

