भोजपुर में रोड एक्सीडेंट में पिता-बेटे की मौत:जेल में बेटे से मिलकर लौट रहे थे, रास्ते में डंपर ने रौंदा; हादसे में तीसरा घायल

भोजपुर में रोड एक्सीडेंट में पिता-बेटे की मौत:जेल में बेटे से मिलकर लौट रहे थे, रास्ते में डंपर ने रौंदा; हादसे में तीसरा घायल

भोजपुर में बुधवार को डंपर ने बाइक सवार पिता-बेटे समेत 3 को रौंद दिया। हादस में पिता-बेटे की मौत हो गई। इन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में जान चली गई। वहीं, बाइक पर बैठा गांव का निवासी घायल हो गया। बताया जा रहा कि मृतक अशोक कुमार (56) का बड़ा बेटा मुन्ना जेल में है। अशोक अपने छोटे बेटे मुनमुन सिंह (32) और गांव के छोटू कुमार (21) के साथ जेल में मुन्नी से मिलने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र कसाप गांव के पास की है। झूठे मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था मृतकों में इमादपुर थाना के विशनपुरा गांव निवासी अशोक कुमार (56) और उनके बेटे मुनमुन सिंह (32) हैं। जख्मी इमादपुर थाना के विशनपुरा गांव के रहने वाले संतोष सिंह का बेटा छोटू कुमार (21) है। अशोक के भतीजे अभय ने बताया कि एक दिन पहले मारपीट और चोरी के झूठे आरोप के मामले में मृतक अशोक कुमार सिंह के बेटे मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पहले पीएचसी ले गए थे स्थानीय ग्रामीण स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे। तभी अशोक कुमार सिंह और उनके बेटे मुनमुन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी छोटू कुमार का इलाज पटना में कराया जा रहा है।
पिता-बेटे खेती करते थे पुलिस ने लाशों का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अशोक कुमार सिंह अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। मुनमुन सिंह अपने तीन भाइयों में बड़ा था। दोनों खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी उमरावती देवी, दो बेटियां खुशबू, बबली और 2 बेटे मुन्ना सिंह और अमन सिंह है। घटना के बाद मृतकों के घर में मातम है। भोजपुर में बुधवार को डंपर ने बाइक सवार पिता-बेटे समेत 3 को रौंद दिया। हादस में पिता-बेटे की मौत हो गई। इन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में जान चली गई। वहीं, बाइक पर बैठा गांव का निवासी घायल हो गया। बताया जा रहा कि मृतक अशोक कुमार (56) का बड़ा बेटा मुन्ना जेल में है। अशोक अपने छोटे बेटे मुनमुन सिंह (32) और गांव के छोटू कुमार (21) के साथ जेल में मुन्नी से मिलने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र कसाप गांव के पास की है। झूठे मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था मृतकों में इमादपुर थाना के विशनपुरा गांव निवासी अशोक कुमार (56) और उनके बेटे मुनमुन सिंह (32) हैं। जख्मी इमादपुर थाना के विशनपुरा गांव के रहने वाले संतोष सिंह का बेटा छोटू कुमार (21) है। अशोक के भतीजे अभय ने बताया कि एक दिन पहले मारपीट और चोरी के झूठे आरोप के मामले में मृतक अशोक कुमार सिंह के बेटे मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पहले पीएचसी ले गए थे स्थानीय ग्रामीण स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे। तभी अशोक कुमार सिंह और उनके बेटे मुनमुन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी छोटू कुमार का इलाज पटना में कराया जा रहा है।
पिता-बेटे खेती करते थे पुलिस ने लाशों का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अशोक कुमार सिंह अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। मुनमुन सिंह अपने तीन भाइयों में बड़ा था। दोनों खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी उमरावती देवी, दो बेटियां खुशबू, बबली और 2 बेटे मुन्ना सिंह और अमन सिंह है। घटना के बाद मृतकों के घर में मातम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *