भोजपुर में चलती बाइक से गिरी महिला, मौत:तबीयत बिगड़ी हुई थी, दामाद-बेटी के साथ इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी

भोजपुर में चलती बाइक से गिरी महिला, मौत:तबीयत बिगड़ी हुई थी, दामाद-बेटी के साथ इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी

भोजपुर में चलती बाइक से महिला गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी संतोष ठाकुर की पत्नी माधुरी देवी (48) है। मृतका के दामाद ने बताया कि सास की तबीयत खराब थी। जिनको लेकर मैं अपनी पत्नी के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल आ जा रहा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है। बाइक अनबैलेंस हो गई थी इधर, मृतका के दामाद ने बताया कि जमीरा गांव में अचानक बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर हम तीन लोग सवार थे, जिस कारण मैं बैलेंस नहीं बना पाया। इस कारण सास चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तब मैंने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपने स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में मातम हो गया। भोजपुर में चलती बाइक से महिला गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी संतोष ठाकुर की पत्नी माधुरी देवी (48) है। मृतका के दामाद ने बताया कि सास की तबीयत खराब थी। जिनको लेकर मैं अपनी पत्नी के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल आ जा रहा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है। बाइक अनबैलेंस हो गई थी इधर, मृतका के दामाद ने बताया कि जमीरा गांव में अचानक बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर हम तीन लोग सवार थे, जिस कारण मैं बैलेंस नहीं बना पाया। इस कारण सास चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तब मैंने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपने स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में मातम हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *