भोजपुर- बनास नदी में डूबने से मजदूर की मौत:हाथ-पैर धोने के दौरान गहरे पानी में चले गए, पैर फिसलने से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने निकाला शव

भोजपुर- बनास नदी में डूबने से मजदूर की मौत:हाथ-पैर धोने के दौरान गहरे पानी में चले गए, पैर फिसलने से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने निकाला शव

भोजपुर में बनास नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हाथ-पैर धोने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बगही टोला निवासी राज बलम चौधरी(55) के तौर पर हुई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भाई सिपाही चौधरी ने बताया कि शौच के लिए बनास नदी की तरफ गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक 9 भाई बहन में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी एतवारों देवी, दो पुत्र नंद कुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी और एक पुत्री रीना देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बनास नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हाथ-पैर धोने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बगही टोला निवासी राज बलम चौधरी(55) के तौर पर हुई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भाई सिपाही चौधरी ने बताया कि शौच के लिए बनास नदी की तरफ गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक 9 भाई बहन में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी एतवारों देवी, दो पुत्र नंद कुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी और एक पुत्री रीना देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *