मलेशिया में आयोजित हुई टेक्नो 293 व टेक्नो 293 प्लस एशियन चैंपियनशिप 2026 में भिवानी के गांव कसुंभी के बेटे विनय शर्मा पुत्र गजानंद शर्मा ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। एक गोल्ड मेडल लड़कों के अंडर-13 मुकाबलों में व दूसरा गोल्ड मेडल ओवरआल श्रेणी में जीता है। जिसकी जीत पर गांव ही नहीं आसपास में खुशी का माहौल है। अपने पोते की इस उपलब्धित पर ताराचंद शर्मा ने खुशी जताई और कहा कि वे खुद भी विनय शर्मा को खेलने के लिए जाते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि विनय आगे भी इसी तरह मेडल जीतता रहे। अपने भतीजे की जीत पर खुशी जताते हुए अंकुरम पब्लिक स्कूल कसुंभी के डायरेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि विनय शर्मा का खेल के प्रति खासा रुझान है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि विनय अपने गेम के प्रति पूरी लग्न के साथ प्रैक्टिस करने में लगा रहता है। दो-दो मेडल जीतने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। वहीं परिवार ने विनय का हौसला बढ़ाया और बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह मेडल जीतता रहे और देश का नाम रोशन करता रहे। मेडल जीतने पर विनय शर्मा को दी बधाई
गांव कसुंभी निवासी रामबिलास शर्मा, रामअवतार शर्मा, दलीप शर्मा, सोनू शर्मा व राइजिंग स्टार युवा मंडल कसुंभी के अकाउंटेंट पंकज शर्मा ने दो गोल्ड मेडल जीतने पर विनय शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि विनय आने वाले समय में भी इसी तरह कड़ी मेहनत जारी रखेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए और अधिक पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेगा।

