भिंड में आगे लुटेरे पीछे पुलिस, यूपी सीमा पर घेराबंदी:दंपती को कट्टा दिखाकर जेवर लूटे, रावतपुरा की ओर भागे बदमाश, सर्चिंग जारी

भिंड में आगे लुटेरे पीछे पुलिस, यूपी सीमा पर घेराबंदी:दंपती को कट्टा दिखाकर जेवर लूटे, रावतपुरा की ओर भागे बदमाश, सर्चिंग जारी

भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र में काथा-सिकरी रोड पर बाइक सवार दंपती से तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की। बदमाशों ने कट्टा दिखाकर बाइक रुकवाई और महिला के जेवर व नकदी लूटकर रावतपुरा की ओर भाग गए। सूचना के बाद मिहोना, लहार और रावतपुरा थाना पुलिस ने पीछा किया। उत्तरप्रदेश की सीमा की ओर भागने की आशंका पर सीमा क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई। खेतों में छिपे होने की सूचना पर देर रात तक भी सर्चिंग कर रही है। ससुराल जा रहे दंपती को रास्ते में रोका मिहोना थाना क्षेत्र के दवरेहा गांव निवासी सुनील दोहरे पत्नी के साथ बाइक से लहार क्षेत्र के मेरी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। दंपती काथा से सिकरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। तीनों ने कट्टे निकालकर दंपती को धमकाया। इसके बाद महिला के गले से मंगलसूत्र समेत जेवर उतरवा लिए। बदमाश नकदी भी ले गए और रावतपुरा की ओर भाग निकले। तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी की लूट की सूचना मिलते ही मिहोना पुलिस ने आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी कराई। बदमाशों के रावतपुरा थाना क्षेत्र की ओर जाने की जानकारी मिलने पर लहार और रावतपुरा पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद तीनों थानों की पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी कर दी। यूपी सीमा और खेतों में सर्चिंग बदमाशों के उत्तरप्रदेश की ओर भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान खेतों में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खेतों और आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। देर रात तक भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। अलग-अलग जगहों पर लगाई गई पुलिस टीम लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में सर्चिंग चल रही है। पुलिस टीमों को अलग-अलग संभावित स्थानों पर लगाया गया है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *