भाजपा फतुहा नगर मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला:पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

भाजपा फतुहा नगर मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला:पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

भाजपा फतुहा नगर मंडल ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने की। संचालन नगर महामंत्री इंजीनियर सुरजीत कुमार ने किया। फतुहा विधानसभा संयोजक विजय वत्स मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विजय वत्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। कार्यशाला में इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे। अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आंगन महोत्सव और जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर भी लगेंगे। स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। साथ ही ‘विकसित भारत संकल्प’ का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव, मंडल प्रभारी सच्चिदानंद यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, रंजना पटवा, अनुराधा सिंह, नगर मंत्री अनामिका कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार विक्की मौजूद थे। इनके अलावा संजय तांती, श्री भगवान, दिलीप पासवान, मोहन पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा फतुहा नगर मंडल ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने की। संचालन नगर महामंत्री इंजीनियर सुरजीत कुमार ने किया। फतुहा विधानसभा संयोजक विजय वत्स मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विजय वत्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। कार्यशाला में इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे। अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आंगन महोत्सव और जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर भी लगेंगे। स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। साथ ही ‘विकसित भारत संकल्प’ का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव, मंडल प्रभारी सच्चिदानंद यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, रंजना पटवा, अनुराधा सिंह, नगर मंत्री अनामिका कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार विक्की मौजूद थे। इनके अलावा संजय तांती, श्री भगवान, दिलीप पासवान, मोहन पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *