प्रदेश भाजपा ने कोटा नगर निगम व जिले के पांच निकायों रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद,इटावा व सुल्तानपुर नगर पालिका में प्रभारी नियुक्त किए है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी सूची में आनंद गर्ग को कोटा नगर निगम चुनाव प्रभारी लगाया है। जबकि पांचो नगर पालिका में में दो-दो प्रभारी लगाए हैं। हालांकि एक सप्ताह पहले देहात जिलाअध्यक्ष प्रेम गोचर ने पांचो नगर पालिकाओं में प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर दिए थे। रामगंज मंडी में अनिल जैन और पंकज मेहता। सुकेत में हेमराज नागर व प्रहलाद पवार। सांगोद में ललित मीणा व ललित शर्मा। इटावा में छितर लाल राणा और कृष्ण कुमार सोनी। सुल्तानपुर में सांवरा बैरागी और लोकेंद्र सिंह राजावत को प्रभारी बनाया है। करीब एक सप्ताह पहले देहात जिलाध्यक्ष गोचर ने पांचों निकायों में प्रभारी-सह प्रभारी लगाए थे। इनमें रामगंजमंडी नगर निकाय का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता व सह-प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल को बनाया था। सुल्तानपुर नगर पालिका में प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह राजावत को प्रभारी व सह-प्रभारी कोटा देहात के मीडिया संयोजक नरेंद्र चौहान को नियुक्त था। इटावा-नगर पालिका का प्रभारी पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी (रामबाबू) व सह-प्रभारी देहात जिला उपाध्यक्ष पवन हाड़ा को नियुक्त किया। सुकेत नगर पालिका में प्रहलाद पंवार और रामगंजमंडी में ललित शर्मा को प्रभारी लगाया था। इस बारे में देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा एक सप्ताह पहले जिले के हिसाब से प्रभारी लगाए थे। वो संगठन में काम व सर्वें, सहयोग के रूप में कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत करेंगे फीडबैक लेंगें। वो केवल सहयोग के रूप में काम करेंगे। निकाय चुनाव के हिसाब से नहीं लगाए थे। निकायों के प्रभारी प्रदेश स्तर पर नियुक्त होते है।

